DU NCWEB Admission 2025: डीयू एनसीवेब 5वीं कटऑफ बीए, बीकॉम प्रवेश के लिए ncweb.du.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | September 1, 2025 | 05:21 PM IST | 2 mins read
डीयू एनसीवेब के बीए और बीकॉम कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य कैंडिडेट 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से 3 सितंबर को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉन कॉलिजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 5वीं कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर एनसीवेब 5th कटऑफ लिस्ट 2025 जांच सकते हैं।
नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड 2025 की 5वीं कट-ऑफ लिस्ट में श्रेणी, कॉलेज एवं कोर्स के अनुसार स्कोर की जांच कर सकते हैं। डीयू एनएसीवेब के बीए और बीकॉम प्रोग्राम में अब तक लगभग 11,600 छात्राओं को दाखिला दिया जा चुका है, जबकि करीब 3,600 सीटें अभी भी खाली हैं।
योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 3 सितंबर को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, सभी कॉलेजों को 4 सितंबर शाम 5 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी तथा छात्राओं को 5 सितंबर (शाम 5 बजे) तक फीस का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) की पांचवीं कट-ऑफ सूची शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 के लिए जारी कर दी गई है। यह सूची 1 सितंबर, 2025 से www.du.ac.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2 सितम्बर, 2025 से शुरू होगी।”
डीयू एनसीवेब 5वीं कटऑफ 2025 के बाद भी यदि सीटें बचती हैं, तो उन्हें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव कटऑफ 8 सितंबर, 2025 को जारी की जाएगी। पहली से 5वीं कटऑफ के दौरान किसी कारण से एनसीवेब के बीए, बीकॉम में प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थी इस दौरान दाखिला ले सकते हैं। यह प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी।
एनसीडब्ल्यूईबी की 5वीं कट-ऑफ सूची के अनुसार, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, राजधानी कॉलेज, एसजीजीएससी ऑफ कॉमर्स, हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस ने अपने बीकॉम प्रवेश बंद कर दिए हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी