DU Simulated Rank 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय सिम्युलेटेड रैंक सूची ugadmission.uod.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 11, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज यानी 11 अगस्त को स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू सिम्युलेटेड रैंक सूची 2024 जारी कर दी है। डीयू यूजी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर रैंक लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। डीयू सिम्युलेटेड रैंक की सहायता से उम्मीदवार अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों और कॉलेजों में प्रवेश पाने की संभावनाओं की जांच कर सकते हैं।
डीयू सिम्युलिटेड रैंक सूची 2024 डाउनलोड के बाद उम्मीदवार अपनी वरीयताएं जोड़ सकते हैं, हटा सकते हैं, फिर से री-ऑर्डर (re-order) कर सकते हैं या संशोधित कर सकते हैं।
डीयू यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, वरीयता परिवर्तन विंडो आज शाम 5 बजे से कल यानी 12 अगस्त रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) में आवेदकों द्वारा पेश विकल्पों के आधार पर डीयू राउंड 1 सीट आवंटन सूची 2024 की घोषणा 16 अगस्त को की जाएगी।
डीयू यूजी सीएसएएस 2024 के पहले चरण के लिए करीब 2.45 लाख छात्रों ने आवेदन किया है, जिसमें बीकॉम (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। कुल मिलाकर 1.80 लाख से अधिक आवेदकों ने विकल्प का चयन किया है। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार डीयू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय CUET UG 2024 के अंकों के आधार पर 70,000 से अधिक सीटों पर स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश दे रहा है। काउंसलिंग प्रक्रिया CSAS पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जाती है, जिसमें तीन चरणों (चरण-1 पंजीकरण के लिए, चरण-2 कार्यक्रम और कॉलेजों के विकल्प के लिए और चरण-3 सीटों के आवंटन के लिए) को शामिल किया गया है।
DU Simulated Rank 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीयू सिम्युलेटेड रैंक लिस्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीयू यूजी प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडों में सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- ‘सिम्युलेटेड रैंक’ के अंतर्गत व्यू लिंक पर क्लिक करें।
- डीयू सिम्युलेटेड रैंक 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Britain Violence: ब्रिटेन में दंगे के बाद स्कूली छात्रों को फर्जी खबरों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथपोर्ट में 29 जुलाई को टेलर स्विफ्ट की थीम डांस पार्टी में तीन बच्चियों की चाकू मार कर हत्या करने वाले आरोपी का इस्लाम धर्म से कोई संबंध नहीं है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी