DU UG Admission 2024: डीयू में 46,000 से अधिक छात्रों ने स्नातक सीटों पर लिया एडमिशन, 29 अगस्त से कक्षाएं
Press Trust of India | August 20, 2024 | 10:55 PM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय 22 अगस्त को पहले दौर के बाद उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर रिक्त सीटों की सूची प्रदर्शित करेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय के कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा दौर इसके साथ शुरू होगा।
Check out the top universities accepting applications
Check Nowनई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की 71,600 स्नातक सीटों पर 46,000 से अधिक छात्रों ने पहले दौर में प्रवेश सुरक्षित कर लिया है। स्नातक (यूजी) छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-45 की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी। डीयू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि लगभग 11,224 छात्रों ने अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज संयोजन को "फ्रीज" कर दिया है, जो दर्शाता है कि वे अपने निर्णयों को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त समय ले रहे हैं।
इस बीच, 27,613 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है, जिसका अर्थ है कि उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम प्राथमिकताओं को बदलने के लिए आवेदन किया है।
ऑनलाइन फीस भुगतान 21 अगस्त तक
डीयू के बयान में कहा गया है कि पहले दौर कुल 83,678 छात्रों ने डीयू द्वारा प्रस्तावित कॉलेज और पाठ्यक्रम संयोजन को स्वीकार किया। इनमें से मंगलवार शाम 5 बजे तक 46,171 छात्रों ने आवश्यक शुल्क का भुगतान करके अपने प्रवेश की पुष्टि कर दी है। छात्रों के पास 21 अगस्त तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करने का समय है।
DU UG Admission 2024: सीएसएएस का दूसरा राउंड
दिल्ली विश्वविद्यालय 22 अगस्त को पहले दौर के बाद उम्मीदवारों के डैशबोर्ड पर रिक्त सीटों की सूची प्रदर्शित करेगा। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय के कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा दौर इसके साथ शुरू होगा।
इस चरण के दौरान, छात्रों को अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम संयोजनों की उच्च प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। यह बदलाव करने की विंडो 22 अगस्त को शाम 5 बजे खाली सीटों की घोषणा के ठीक बाद शुरू होगी और 23 अगस्त को शाम 4.59 बजे तक अनुमति दी जाएगी। ऑनलाइन भुगतान करने और दूसरे दौर में प्रवेश सुरक्षित करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त शाम 4.59 बजे तक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी