DU Admission 2024: डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम du.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 07:31 AM IST | 2 mins read
डीयू यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटित उम्मीदवारों को 27 अगस्त तक डीयू यूजी सीएसएएस 2024 आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने डीयू यूजी सीएसएएस 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं।
डीयू प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राउंड 2 में कुल 24,869 नए आवंटन किए गए और 27,554 उम्मीदवारों ने अपग्रेड विकल्प के माध्यम से उच्च वरीयता प्राप्त की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी इस वर्ष 69 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में लगभग 71,600 सीटों (अतिरिक्त सीटों को छोड़कर) पर छात्रों को प्रवेश देगा।
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि, प्रवेश 1,559 विभिन्न कार्यक्रमों और कॉलेज संयोजनों में किए जाएंगे। दूसरे आवंटन राउंड में विश्वविद्यालय सीटों को बेहतर ढंग से भरने के लिए अतिरिक्त आवंटन का आयोजन करेगा। जिससे शैक्षणिक सत्र 29 अगस्त 2024 से शुरू हो सके।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 27 अगस्त तक डीयू यूजी सीएसएएस 2024 आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज 26 अगस्त से 29 अगस्त शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। राउंड 2 आवंटन के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 अगस्त शाम 4:59 बजे है।
नोटिस में कहा गया कि, विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार दूसरे राउंड में अमान्य प्रमाण पत्र/ दस्तावेज के कारण राउंड-1 में खारिज किए गए सभी उम्मीदवारों को सीटों की उपलब्धता के अधीन उनकी योग्यता और वरीयता के अनुसार यूआर श्रेणी में पुनर्विचार किया गया है।
DU UG Second Allotment 2024: आवश्यक दस्तावेज
डीयू यूजी 2024 प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड।
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र (एसएलसी)।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी), यदि लागू हो।
- पासपोर्ट साइज की फोटो।
- एड्रेस प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट)।
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
- चरित्र प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]भारत को वैश्विक तकनीकी बदलाव का नेतृत्व करने और भविष्य की नौकरियों का निर्माण करने की जरूरत है: ओला संस्थापक
भारत में इस समय दुनिया के डिजिटल डेटा का 20 प्रतिशत उत्पादन होता है। इसके बावजूद देश के पास डेटा का पूरा स्वामित्व नहीं है, क्योंकि 80 प्रतिशत डेटा बाहर संग्रहीत है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी