DU UG Admission 2024: डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 पंजीकरण आज से admission.uod.ac.in पर शुरू, अंतिम तिथि 19 सितंबर
Abhay Pratap Singh | September 18, 2024 | 08:54 AM IST | 2 mins read
डीयू यूजी स्पॉट राउंड-1 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित किया जाएगा। परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) आज यानी 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू यूजी स्पॉट राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले डीयू यूजी स्पॉट राउंड एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी आज ही डीयू यूजी 2024 स्पॉट एडमिशन के लिए रिक्त सीटों की सूची भी जारी करेगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि, 15 सितंबर तक कुल 72,263 दाखिले हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने CSAS UG 2024 के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली, वे डीयू यूजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग प्रक्रिया 2024 में भाग ले सकते हैं।
डीयू यूजी स्पॉट राउंड एडमिशन नोटिस के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक प्रस्ताव स्वीकार करना होगा। कॉलेज 21 सितंबर से 23 सितंबर के बीच आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन स्वीकृति शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 24 सितंबर शाम 4:59 बजे तक है।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी कल यानी 19 सितंबर की रात 11:59 बजे तक दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पॉट राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। डीयू यूजी स्पॉट राउंड 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को DU UG सीट अलॉटमेंट लेटर 2024 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
डीयू यूजी स्पॉट एडमिशन राउंड 2024 के लिए पात्र होने वाले उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर 'स्पॉट एडमिशन' विकल्प का चयन करना होगा। इसके अतिरिक्त, वे अपनी श्रेणी और सीटों की उपलब्धता के आधार पर एक कार्यक्रम और कॉलेज संयोजन चुनने में सक्षम होंगे।
नोटिस में बताया गया कि उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। सीट अपग्रेड करने या वापस लेने का कोई विकल्प नहीं है। स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफल रहने पर उम्मीदवार की UoD में प्रवेश की पात्रता समाप्त हो जाएगी और वह सीएसएएस (यूजी)-2024 से बाहर हो जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी