Delhi University: डूसू की समिति ने तोड़फोड़ मामले में उपाध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव किया पारित
Press Trust of India | July 17, 2024 | 08:13 PM IST | 2 mins read
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन ने एक बयान में कहा कि प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय परिषद के साथ-साथ विभिन्न छात्र संघों के अध्यक्षों के समक्ष रखा जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की कार्यकारी समिति ने दूसरे पदाधिकारियों के कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप में उपाध्यक्ष अभि दहिया को पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। एबीवीपी ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर डूसू दफ्तर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था।
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डूसी) ने एक बयान में कहा कि प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए केंद्रीय परिषद के साथ-साथ विभिन्न छात्र संघों के अध्यक्षों के समक्ष रखा जाएगा। दहिया की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मंगलवार को हुई 11 निर्वाचित सदस्यों की बैठक में रविवार को छात्र संघ कार्यालय में तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में दहिया को सर्वसम्मति से पद से हटाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े डूसू के अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने प्रस्ताव पेश किया था।
एबीवीपी ने बीते रविवार को आरोप लगाया था कि दहिया समेत कांग्रेस से जुड़े नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने नॉर्थ कैंपस में डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। बताया गया कि, इस दौरान कार्यालय में रखीं मूर्तियां और फोटो भी बाहर फेंक दी गईं। हालांकि, एनएसयूआई ने आरोपों से इनकार किया।
मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सोमवार को आरोपों की जांच के लिए प्रॉक्टर रजनी अब्बी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की। समिति को सात दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
बता दें कि, एबीवीपी व डूसू पदाधिकारियों ने 15 जुलाई को कुलपति से मुलाकात कर अभि दहिया को पद से हटाने और उनपर कार्रवाई की मांग की थी। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मी ने दावा किया कि तोड़फोड़ से पहले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डूसू उपाध्यक्ष के कमरे में शराब पी थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी