FIITJEE News: फिटजी के पूर्वी दिल्ली केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप; नोएडा, गाजियाबाद सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Press Trust of India | January 26, 2025 | 12:47 PM IST | 2 mins read
FIITJEE में प्रवेश लेने वाले बच्चों के माता-पिता ने दावा किया कि कोचिंग संस्थान ने शुल्क के रूप में बड़ी रकम एकत्र कर ली, लेकिन अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहा।
नई दिल्ली: फोरम फॉर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (FIITJEE) कोचिंग संस्थान के अचानक बंद होने के बाद 250 से अधिक लोगों द्वारा ‘फिटजी’ के पूर्वी दिल्ली स्थित केंद्र पर धोखाधड़ी और कुप्रबंधन का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
शिकायत के अनुसार, देशभर में ‘फिटजी’ के केंद्रों के बंद होने की खबर पर लोग पूर्वी दिल्ली स्थित इसके केंद्र पर पहुंचे और शाखाओं के बंद होने, अचानक संकाय सदस्यों के इस्तीफे और कर्मचारियों के वेतन का कथित तौर पर भुगतान नहीं किए जाने के मामले में स्पष्ट स्थिति जाननी चाही।
छात्रों और उनके अभिभावकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ‘फिटजी’ के कई केंद्र अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए हैं और कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में इंजीनियरिंग संस्थानों के प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोचिंग देने वाले निजी संस्थान के दो केंद्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, ‘‘हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि केंद्र में एक गार्ड के अलावा कोई भी उपलब्ध नहीं था, जिसने केंद्र बंद कर दिया था। हमने कार्यालय खोलने की कोशिश की और पाया कि सभी स्टाफ सदस्यों ने लंबित वेतन का भुगतान न होने के कारण इस्तीफा दे दिया और अन्य संस्थानों में काम करने लगे। ‘फिटजी’ के सभी केंद्रों में बड़ी उथलपथल चल रही है।’’
इसमें लिखा है, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत दर्दनाक और डरावना है, क्योंकि हमारी मेहनत की कमाई और हमारे बच्चों का करियर खतरे में है।’’
FIITJEE में प्रवेश लेने वाले बच्चों के माता-पिता ने दावा किया कि कोचिंग संस्थान ने शुल्क के रूप में बड़ी रकम एकत्र कर ली, लेकिन अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहा। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है। ‘फिटजी’ की वेबसाइट के अनुसार, वह देशभर में 73 केंद्र का संचालन करती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी