FMGE Admit Card 2024: एफएमजीई एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध; डायरेक्ट लिंक, एग्जाम टाइम जानें
Santosh Kumar | July 5, 2024 | 05:51 PM IST | 1 min read
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 3 जुलाई को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: Download FMGE 2024 June result PDF
Don't Miss: FMGE sample papers
Suggested: FMGE preparation tips
एफएमजीई जून 2024 परीक्षा इस वर्ष 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एफएमजीई जून 2024 परीक्षा देश भर के 50 परीक्षा शहरों के 71 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित समय पर परीक्षा देनी होगी।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) 2024 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एफएमजीई 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र की हार्ड कॉपी ले जाना आवश्यक है।
Also read FMGE June Exam 2024: एफएमजीई जून परीक्षा कल, जानें एग्जाम डे गाइडलाइंस, परीक्षा पैटर्न
FMGE Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस लिंक पर जाएं- cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1815/86766/login.html
- अपना पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण प्रदान करें।
- एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें और सेव करें।
एफएमजीई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने या किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनबीईएमएस हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी