FSSAI Food Analyst Admit Card 2026: फूड एनालिस्ट एडमिट कार्ड fssai.formsubmit.in पर जारी, 8 मार्च को परीक्षा
Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 02:50 PM IST | 1 min read
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 11वीं फूड एनालिस्ट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एफएसएसएआई की आधिकारिक वेबसाइट fssai.formsubmit.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
फूड एनालिस्ट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा तिथि, समय, स्थान, परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और अन्य विवरण शामिल हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ईमेल आईडी या डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
FSSAI Food Analyst Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fssai.formsubmit.in पर जाएं।
- होमपेज पर 11वीं फूड एनालिस्ट सीबीटी के लिए "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी पंजीकरण आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- फूड एनालिस्ट एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें।
FSSAI Food Analyst Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- श्रेणी
- लिंग
- पंजीकरण/आवेदन संख्या
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
FSSAI Food Analyst 2026: परीक्षा तिथि
एफएसएसएआई फूड एनालिस्ट भर्ती परीक्षा 8 मार्च 2026 (रविवार) को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर वैलिड फोटो पहचान पत्र के साथ ले जाना अनिवार्य है।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी