GATE 2025 Live: गेट फरवरी 1 सेशन 2 एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की, कटऑफ जानें

Abhay Pratap Singh | February 1, 2025 | 08:00 PM IST | 6 mins read

गेट 2025 फरवरी 1 सेशन 2 परीक्षा समाप्त हो चुकी है। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।

गेट परीक्षा 2025 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-करियर्स360)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से 1 फरवरी की गेट परीक्षा 2025 का दोनों सेशन सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है। गेट 2025 परीक्षा 30 पेपरों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कराई जाएगी। गेट परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। गेट परीक्षा दो सत्रों में होगी। सत्र 1 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सत्र 2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट एंट्रेंस एग्जाम आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर द्वारा प्रस्तावित मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। गेट स्कोर का उपयोग सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में भर्ती के लिए भी किया जाता है।

Also read GATE and JAM 2025: महाकुंभ के चलते गेट और जैम की प्रयागराज में होने वाली परीक्षा लखनऊ में शिफ्ट; शेड्यूल जानें

GATE 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर कुल 100 अंकों का होगा। सभी टेस्ट पेपर में जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन से 15 अंक और चयनित विषय से 85 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। गेट परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड के साथ एक सरकारी पहचान पत्र भी लाना होगा।

नवीनतम अपडेट के अनुसार, महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज के गेट परीक्षा केंद्रों को छात्रों से प्राप्त अभ्यावेदनों के बाद आईआईटी रुड़की ने लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है। गेट 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सालह दी गई है।

बता दें कि, गेट परीक्षा हाल में कैलकुलेटर, घड़ियां, पर्स, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण, पुस्तकें, चार्ट आदि वस्तुएं ले जानें पर प्रतिबंध है। ऐसा करते पाए जानें पर उम्मीदवार पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। गेट 2025 ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]