GATE 2025 Registration: गेट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन; भारत के बाहर नहीं होगी परीक्षा
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read
आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए 9 नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं, जिनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की भी घोषणा कर दी है।
आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 के लिए 9 नए परीक्षा केंद्र जोड़े हैं, जिनकी सूची अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। गेट 2025 परीक्षा भारत के बाहर आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए विदेशी या भारतीय उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए भारत आना होगा।
GATE 2025 Registration: आवेदन की अंतिम तिथि
गेट 2025 के आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को 3 पसंदीदा शहरों का चयन करना होगा। आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी गेट 2025 एडमिट कार्ड में मिलेगी। परीक्षा 8 IIT जोन में आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 7 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। गेट 2025 आवेदन पत्र सुधार विंडो 6 नवंबर, 2024 को उपलब्ध होगी, जहां उम्मीदवार निश्चित शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र में वांछित परिवर्तन कर सकेंगे।
Also read GATE 2025: गेट 2025 आधिकारिक ब्रोशर gate2025.iitr.ac.in पर जारी, पंजीकरण 28 अगस्त से होगा शुरू
GATE Registration 2025: पात्रता मानदंड
जो छात्र किसी भी स्नातक कार्यक्रम के तीसरे या उच्च वर्ष में हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्री पूरी की है, वे गेट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत के अलावा अन्य देशों से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
गेट 2025 का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में गेट 2025 के लिए आवेदन शुल्क विवरण देख सकते हैं-
|
वर्ग |
बिना विलंब शुल्क |
विलंब शुल्क के साथ |
|---|---|---|
|
महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
900 |
1400 |
|
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
1800 |
2300 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी