GATE Admit Card 2025: गेट एडमिट कार्ड अब gate2025.iitr.ac.in पर 7 जनवरी होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2025 | 08:24 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्ट में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
Candidates preparing for GATE 2025 can now access the official syllabus. The detailed syllabus PDF is available for download as PDF here.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार, अब आईआईटी रुड़की 7 जनवरी को गेट 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। इससे पहले, आज यानी 2 जनवरी को गेट 2025 हाल टिकट जारी होना था।
आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। गेट हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। गेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
गेट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, गेट 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक तीन-तीन घंंटे की अवधि के लिए होगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। गेट परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (IISC) में एमटेक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कराई जाती है।
गेट 2025 कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी रुड़की 19 मार्च, 2025 को गेट 2025 रिजल्ट जारी करेगा। गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई के बीच जारी किया जा सकता है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
GATE 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें, अब स्क्रीन पर हाल टिकट दिखाई देगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी