Santosh Kumar | March 27, 2026 | 07:17 PM IST | 1 min read
छात्र आधिकारिक पोर्टल पर नामांकन आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके गेट 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (आईआईटी गुवाहाटी) ने आज गेट 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in या GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करके अपना गेट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गेट 2026 परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई, और इसके परिणाम 19 मार्चको घोषित किए गए। गेट स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।
गेट 2026 स्कोरकार्ड 31 मई तक बिना कोई फीस के डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद, 1 जून से 31 दिसंबर तक, गेट स्कोरकार्ड पीडीएफ 2026 प्रति टेस्ट पेपर ₹500 का शुल्क देकर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
1 जनवरी, 2027 के बाद स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं रहेगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, गेट स्कोर, अखिल भारतीय रैंक, योग्यता की स्थिति और कट-ऑफ अंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है।
Also readGATE COAP 2026: गेट कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल शेड्यूल जारी, 11 मई से शुरू होगा पहला चरण
गेट स्कोरकार्ड 3 साल तक वैध रहेगा और इसका उपयोग एमटेक/एमई में प्रवेश, पीएसयू भर्ती और अन्य अवसरों के लिए किया जा सकता है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
छात्र नामांकन आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके गेट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र हैं।