Goa Board HSSC Result 2025: गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी, results.gbshsegoa.net से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 27, 2025 | 05:10 PM IST | 1 min read
गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.
Download EBookनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। गोवा बोर्ड 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिसूचना जारी की है। गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया लेख में आगे बताई गई है।
गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2025 के अनुसार, कुल पास प्रतिशत 90.64% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 88.69% और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.42% दर्ज किया गया। इस साल कुल 17,686 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
गोवा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
Goa Board Class 12th Result: गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट विवरण
गोवा बोर्ड 2025 परीक्षा में कुल 17,686 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल थीं। गोवा बोर्ड एचएसएससी 2025 मार्कशीट 29 मार्च, 2025 से स्कूल लॉगिन से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
गोवा बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट स्कूलों द्वारा service1.gbshse.in स्कूल लॉगिन से डाउनलोड की जा सकती है। इसमें छात्र का नाम, सीट नंबर, पिता का नाम, विषयों में अंक, ग्रेड और पास या फेल की जानकारी होगी।
Goa Board HSSC 12th Result: गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके गोवा बोर्ड एचएसएससी 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाएं।
- होम पेज पर 'Get Result' लिंक को ओपन करें।
- गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना लॉगिन क्रेडेंशियल पोर्टल पर दर्ज करें।
- गोवा बोर्ड एचएसएससी 12वीं परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी