गोवा सरकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर कर रही विचार - मंत्री
Press Trust of India | February 17, 2026 | 07:55 AM IST | 1 min read
ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जैसे वैश्विक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए रोहन खुंटे ने कहा कि भारत में भी इस विषय पर विचार-विमर्श की आवश्यकता है।
नई दिल्ली: गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि राज्य सरकार 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। उन्होंने “डिजिटल लत, साइबर धौंस और ऑनलाइन सुरक्षा जोखिमों” को लेकर बढ़ती चिंताओं का हवाला दिया।
मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे का अध्ययन करने और नीतिगत ढांचा सुझाने के लिए राज्य सरकार अकादमिक जगत, अभिभावक-शिक्षक संघों, उद्योग और सरकार के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए विशेष बल गठित करने की योजना बना रही है।
ऑस्ट्रेलिया द्वारा 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जैसे वैश्विक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए खुंटे ने कहा कि भारत में भी इस विषय पर विचार-विमर्श की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि 16 वर्ष “बहुत छोटी आयु” है, जब बच्चों को पढ़ाई और समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए लेकिन डिजिटल लत और आपत्तिजनक सामग्री के संपर्क में आने के कारण चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं तथा व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
मंत्री रोहन खुंटे ने कहा कि राज्य की योजना इस विषय पर विशेष बल गठित करने की है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया के जोखिमों से कैसे सुरक्षित रखा जाए, साथ ही डिजिटल साधनों के रचनात्मक और शैक्षणिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।
Quick Watch
]अगली खबर
]Delhi School Fees Hike: आम आदमी पार्टी ने साकेत स्कूल के कथित शुल्क वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
आम आदमी पार्टी (आप) ने साकेत के एक निजी स्कूल द्वारा शुल्क में कथित तौर पर बढ़ोतरी के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया, वहीं अभिभावकों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को अनुक्रमांक जारी करने में देरी पर चिंता व्यक्त की।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी