Gujarat PGCET 2024: गुजरात पीजीसीईटी काउंसलिंग मॉक सीट आवंटन परिणाम gujacpc.admissions.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 08:21 AM IST | 2 mins read
गुजरात पीजीसीईटी मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल कोर्सेज (ACPC) ने गुजरात पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Gujarat PGCET) काउंसलिंग 2024 के लिए मॉक सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर जाकर गुजरात पीजीसीईटी 2024 मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, गुजरात पीजीसीईटी 2024 राउंड 1 च्वाइस फिलिंग का आयोजन 23 अगस्त तक किया जाएगा। उम्मीदवार च्वाइस-फिलिंग विंडो के माध्यम से विकल्पों को संपादित, हटा और जोड़ सकेंगे। गुजरात पीजीसीईटी 2024 सीट आवंटन परिणाम 27 अगस्त को जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को 29 अगस्त 2024 तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश रद्द करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की घोषणा 31 अगस्त को की जाएगी। उम्मीदवार 1 सितंबर तक अपनी पसंद को अपग्रेड कर सकेंगे।
Gujarat PGCET 2024 Counselling: सीट आवंटन के बाद विकल्प
गुजरात पीजीसीईटी 2024 काउंसलिंग में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विकल्पों का चयन कर सकते हैं:
- फ्रीज विकल्प - आवंटित सीट से संतुष्ट और आगे के चरणों में भाग नहीं लेने वाले कैंडिडेट ‘फ्रीज’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- फ्लोट विकल्प - आवंटित सीट स्वीकार करने वाले और काउंसलिंग के अगले राउंड में उच्च वरीयता वाले विकल्पों पर विचार करने वाले कैंडिडेट ‘फ्लोट’ विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- स्लाइड विकल्प - ‘स्लाइड’ विकल्प अभ्यर्थियों को वर्तमान में आवंटित सीट को स्वीकार करने और अगले राउंड के दौरान उसी संस्थान में उच्च वरीयता वाली सीट पर जाने की भी अनुमति देता है।
Gujarat PGCET Mock Seat Allotment 2024: कैसे डाउनलोड करें?
गुजरात पीजीसीईटी 2024 मॉक सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट acpc.gujarat.gov.in पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद, वेबसाइट के PGCET सेक्शन पर जाएं।
- गुजरात PGCET मॉक सीट आवंटन 2024 लिंक पर टैप करें।
- गुजरात पीजीसीईटी मॉक आवंटन विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी