GUJCET 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 23 मार्च को होगा, अधिसूचना जल्द gseb.org पर होगी जारी
Abhay Pratap Singh | September 11, 2024 | 02:20 PM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 आवेदन फॉर्म और सूचना पुस्तिका जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Candidates find detailed information related to GUJCET through this ebook and thus prepare accordingly for the upcoming session.
Download EBookनई दिल्ली: गुजरात स्कूल शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) की तिथि की घोषणा कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार, जीयूजेसीईटी 2025 का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। GUJCET परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Latest: Top Colleges accepting GUJCET score
Don't Miss: GUJCET 2024 complete guide
Also Check: Admissions open at PDEU. NAAC A++ Accredite
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 आवेदन फॉर्म और सूचना पुस्तिका जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी की जाएगी। GUJCET परीक्षा हर साल राज्य में डिग्री इंजीनियरिंग, डिग्री या डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रमों में विज्ञान स्ट्रीम (ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-एबी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
GUJCET 2025 पेपर पैटर्न के अनुसार, भौतिकी और रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र संयुक्त होगा। भौतिकी और रसायन विज्ञान सब्जेक्ट से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 80 होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
Also read ATIT Exam 2025: आसीएफएआई एटीआईटी 2025 परीक्षा की तिथि घोषित; पात्रता जानें
इसके अलावा, जीव विज्ञान और गणित के पेपर अलग-अलग होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 40 प्रश्न होंगे जिनके लिए 40 अंक होंगे। छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा। GUJCET 2025 तीन माध्यमों अर्थात गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित किया जाएगा।
पिछले सत्र में 1.38 लाख अभ्यर्थी जीयूजेसीईटी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। सामान्य स्ट्रीम के छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.93% रहा, जबकि विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों का पास प्रतिशत 82.45% दर्ज किया गया। इसके अलावा, GUJCET ग्रुप A परीक्षा में 510 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और ग्रुप B में 990 छात्रों ने शीर्ष अंक प्राप्त किए।
GUJCET 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
जीयूजेसीईटी परीक्षा 2025 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित सेक्शन से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कैंडिडेट नीचे सारणी में परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | प्रति प्रश्न अंक | परीक्षा अवधि |
|---|---|---|---|
| भौतिक विज्ञान | 40 | 1 | 120 मिनट |
| रसायन विज्ञान | 40 | 1 | |
| जीव विज्ञान | 40 | 1 | 50 मिनट |
| गणित | 40 | 1 | 50 मिनट |
अगली खबर
]Honda and IIT Delhi: होंडा और आईआईटी दिल्ली ने कॉपरेटिव इंटेलिजेंस फील्ड को आगे बढ़ाने के लिए एमओयू साइन किया
एचसीआईएल, आईआईटी दिल्ली समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में अत्सुशी ओगावा, मुख्य परिचालन अधिकारी, होंडा आरएंडडी कंपनी लिमिटेड, जापान; ताकुया त्सुमुरा, अध्यक्ष और सीईओ, एचसीआईएल; प्रो. रंगन बनर्जी, निदेशक, आईआईटी दिल्ली; प्रो. अंबुज सागर, उप निदेशक (रणनीति और योजना), आईआईटी दिल्ली उपस्थित रहे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी