BSEH Compartment Exam 2024: बीएसईएच 10वीं, 12वीं अंक सुधार पंजीकरण की तिथि 18 सितंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
एचबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। ये परीक्षाएं अब 18 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएंगी।
Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.
Download EBookनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट, पूर्ण और आंशिक अंक सुधार के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षाओं में अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईएच 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 है।
बोर्ड ने एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। अब कंपार्टमेंट, अतिरिक्त पास, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार परीक्षाएं 18 सितंबर 2024 को होंगी, जबकि पहले ये 10 सितंबर 2024 को निर्धारित थीं।
BSEH Compartment Exam 2024: विलंब शुल्क के साथ आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि अभ्यर्थी सितंबर 2024 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 18 सितंबर 2024 तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वीपी यादव ने बताया कि फरवरी/मार्च 2024 और जुलाई 2024 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी अतिरिक्त योग्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने पिछले रोल नंबर का उपयोग करते हुए 18 सितंबर तक आवेदन जमा करना होगा।
Also read HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5600 पदों पर पंजीकरण शुरू
Haryana Board Compartment 2024: आवेदन प्रक्रिया
छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- विलंब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा ईमेल: assec@bseh.org.in एवं assrs@bseh.org.in के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी