HPSC Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 2 सितंबर तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 01:45 PM IST | 2 mins read
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय ज्ञान परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 सितंबर तक बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने किसी कारणवश अभी तक इस वैकेंसी के लिए फॉर्म नहीं भरा है, वे 2 सितंबर को 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, 10वीं कक्षा तक हिंदी या संस्कृत का अध्ययन किया होना चाहिए, तथा यूजीसी नेट, एसएलईटी या एसईटी में से किसी एक परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय ज्ञान परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 MCQ होंगे, जिनका उत्तर दो घंटे की अवधि में देना होगा, और यह 100 अंकों का होगा। विषय ज्ञान परीक्षा 150 अंकों का होगा, जिसे तीन घंटे की अवधि में आयोजित किया जाएगा।
HPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एचपीएससी भर्ती 2024 के लिए अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, दिव्यांग आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयोग को इस भर्ती अभियान के जरिए 2,424 रिक्त पदों को भरना है।
Also read Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Haryana Assistant Professor Vacancy 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क जमा करके भरा हुआ फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी