Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया

Santosh Kumar | September 13, 2024 | 02:41 PM IST | 1 min read

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 16 सितंबर तक प्रोविजनल आवंटन सूची पर कोई भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

NEET 2024 College Predictor

Know your admission chances in Medical, Dental & AYUSH colleges with NEET score/rank.

Try Now
निदेशालय 16 सितंबर को नीट यूजी राउंड 2 के लिए सीट आवंटन जारी करेगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय द्वारा जारी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए आवेदन करने का कल यानी 14 सितंबर को आखिरी दिन है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं। निदेशालय 16 सितंबर को नीट यूजी राउंड 2 के लिए सीट आवंटन जारी करेगा।

हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 16 सितंबर तक प्रोविजनल आवंटन सूची पर कोई भी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

Haryana NEET UG Counselling Round 2: काउंसलिंग शेड्यूल

अभ्यर्थी 16 से 20 सितंबर के बीच प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से सीटें आवंटित की गई हैं और जो ऑनलाइन ट्यूशन फीस का भुगतान करेंगे, वे 21 से 24 सितंबर के बीच अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी 21 से 25 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आवंटित संस्थान में शामिल होने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हरियाणा सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

Also read MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम mcc.nic.in पर आज होगा जारी

Haryana NEET UG Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाएं।
  • होम पेज पर, Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • पंजीकरण होने के बाद अपनी आईडी लॉगिन करें।
  • हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 फॉर्म भरें।
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]