Haryana NEET UG counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण uhsr.ac.in पर आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | August 21, 2024 | 09:16 AM IST | 2 mins read
हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग की सुविधा भी आज से शुरू होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा आज यानी 21 अगस्त से हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड-1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uhsr.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है। हरियाणा राज्य मेरिट के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा आयोजित NEET UG 2024 में उत्तीर्ण होना चाहिए। हरियाणा MBBS, BDS में NEET UG परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
हरियाणा नीट काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये और हरियाणा के एससी/ बीसी/ ईडब्ल्यूएस/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को 1,250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एनआरआई कैटेगरी के आवेदकों को 10,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।
राज्य के अधिकारियों ने कहा, “निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सभी निजी मेडिकल/ डेंटल संस्थान काउंसलिंग हेतु स्वीकृत सीटों के लिए 2,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करेंगे।” सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,185 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन काउंसलिंग के समय उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स और मेडिकल कॉलेजों को अंतिम माना जाएगा और किसी भी परिस्थिति में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अधिसूचित अंतिम तिथि के बाद वरीयताएं भरने या संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
Haryana NEET counselling: पंजीकरण कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- हरियाणा नीट यूजी 2024 काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट uhsr.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमबीबीएस, बीडीएस, राउंड 1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- NEET UG आवेदन संख्या दर्ज करें और अन्य विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- अब, जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आवेदन भरने के लिए आगे बढ़ें।
- सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का चयन करें।
- दर्ज किए गए सभी विवरणों की समीक्षा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी