Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | September 16, 2024 | 05:25 PM IST | 2 mins read
15 अक्टूबर के बाद पंजीकरण करने पर छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा ओपन स्कूल सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिना लेट फीस के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 तक है।
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1200 रुपये है, जबकि 12वीं के लिए पंजीकरण शुल्क 1250 रुपये है। इसके अलावा, कक्षा 10वीं के लिए व्यावहारिक विषय शुल्क 100 रुपये है, जबकि 12वीं के लिए अतिरिक्त विषय शुल्क 200 रुपये और व्यावहारिक विषय शुल्क 100 रुपये है।
बोर्ड ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन में फोटो नवीनतम, रंगीन होनी चाहिए तथा स्कैन की गई फोटो 50-80 केबी तथा हस्ताक्षर 20-30 केबी होने चाहिए। गलत स्कैनिंग के कारण रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से एक महीने पहले तक त्रुटियों को ठीक किया जा सकता है।
Haryana Board Exam 2025: विलंब शुल्क संरचना
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि 15 अक्टूबर के बाद रजिस्ट्रेशन कराने पर छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। छात्र अतिरिक्त विलंब शुल्क से संबंधित जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-
आवेदन तिथि
विलंब शुल्क
16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक
0.00
16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक
100.00
16 नवंबर से 10 दिसंबर तक
300.00
11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक
1000.00
| आवेदन तिथि |
विलंब शुल्क |
|---|---|
|
16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक |
0.00 |
|
16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक |
100.00 |
|
16 नवंबर से 10 दिसंबर तक |
300.00 |
|
11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक |
1000.00 |
Haryana Board HOS Exam 2025: आवेदन प्रक्रिया
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Application For HOS Fresh Exam March 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां कक्षा 10वीं या 12वीं से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पृष्ठ से आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी