HBSE 12th Compartment Result 2024: एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम bseh.org.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Santosh Kumar | July 22, 2024 | 07:16 PM IST | 1 min read

एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, परीक्षा का प्रकार, अपना रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

50+ Entrance Exams for 10+2 Students Must Not Miss

Download this ebook to learn about 50+ entrance exams for 12th students to get admission to the best colleges for undergraduates.

Download EBook
हरियाणा कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2024 3 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक- विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो छात्र एचबीएसई 12वीं सप्लाई परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी इस लेख में आगे दी गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एचबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 50.92% है। एचबीएसई 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, परीक्षा का प्रकार, अपना रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

छात्रों को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 पास करने के लिए प्रत्येक विषय (सिद्धांत और व्यावहारिक सहित) के साथ-साथ कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हरियाणा कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2024 3 जुलाई को राज्य भर के 75 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं का कुल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इसमें लड़कों ने 82.52% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों ने 88.14% रिजल्ट के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। बता दें कि एचबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था।

Also read Kejriwal Ki Guarantee: हरियाणा चुनाव से पहले 'आप' का ऐलान, युवाओं को मुफ्त शिक्षा और रोजगार का वादा

HBSE 12th Compartment Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Result लिंक पर क्लिक करें।
  • Sr.Secondary (One Day Exam ) July - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • एचबीएसई 12वीं कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 स्क्रीन दिखेगा।
  • इसमें अपने अंक जांचें और अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]