Santosh Kumar | October 27, 2025 | 10:50 AM IST | 25 mins read
हरियाणा एचटीईटी स्कोरकार्ड 2025 एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर जारी किया जाएगा।

Haryana HTET Result 2025 Live Updates: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जल्द ही हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है। एचटीईटी रिजल्ट 2025 इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। एचबीएसई द्वारा हरियाणा टेट 2024 परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित की गई, जिसमें लेवल 1 (पीआरटी), लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीजीटी) के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एचटीईटी रिजल्ट केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के जारी किए जाएंगे जिनके बायोमेट्रिक्स का मिलान हो गया है; जिनका विवरण मेल नहीं खाता, उनका परिणाम रोक दिया जाएगा।
हरियाणा एचटीईटी रिजल्ट 2025 में रोल नंबर, नाम, अंक, योग्यता स्थिति और डाउनलोड लिंक शामिल होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #HTETResult2025 ट्रेंड कर रहा है, उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर बोर्ड से सवाल कर रहे हैं।
हरियाणा एचटीईटी स्कोरकार्ड 2025 एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर एचटीईटी रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है।
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से हरियाणा टेट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
एचटीईटी 2025 पासिंग मार्क्स के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत (90 अंक), ओबीसी अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत (82.5 अंक) और एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत (75 अंक) अंक प्राप्त करना आवश्यक है।