HP News: शिक्षा ऋण योजना का दायरा बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद अब हिमाचल सरकार एसओपी जारी करेगी
Press Trust of India | September 23, 2024 | 11:50 AM IST | 2 mins read
सीएम सुक्खू ने कहा कि इस पहल से विदेशी संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को भी लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा ‘डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना’ का लाभ विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वालों को भी देने की मंजूरी दी गई है। जिसके कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।
राज्य मंत्रिमंडल ने बीते शुक्रवार को इस योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया, जिसके तहत व्यावसायिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें विदेशी शिक्षण संस्थानों को भी शामिल किया गया है।
सुक्खू ने रविवार को कहा कि इस पहल से विदेशी संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को लाभ होगा और यह सुनिश्चित होगा कि वित्तीय बाधाएं उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं के आड़े नहीं आएं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही विस्तृत एसओपी जारी की जाएगी।
Also read HP SET Result 2023: हिमाचल प्रदेश सेट रिजल्ट hppsc.hp.gov.in पर जारी; 1,315 उम्मीदवार उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र मेधावी छात्रों की सहायता के लिए पिछले साल ऋण योजना शुरू की थी। इसमें 400,000 (4 लाख) रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों को इसके लिए पात्र माना गया है।
सीएमओ हिमाचल ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “हमारा संकल्प है कि प्रदेश का हर युवा रोजगार से सशक्त हो। योग्यताओं के अनुरूप नए पदों का सृजन कर हम उन्हें रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान कर रहे हैं। इन प्रयासों से प्रदेश के युवाओं के जीवन में नए सवेरे का उदय होगा और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।”
HP Police Recruitment: पुलिस विभाग भर्ती
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि, “हम अपने युवाओं के लिए पुलिस विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं, ताकि हर युवा का भविष्य सुरक्षित हो सके। इन भर्तियों से न केवल युवाओं को सशक्त रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी