HPSC Lecturer Recruitment 2024: हरियाणा में लेक्चरर के 237 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, आखिरी तिथि 27 नवंबर
Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 01:59 PM IST | 2 mins read
हरियाणा लेक्चरर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा लेक्चरर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर से शुरू है।
हरियाणा प्रवक्ता भर्ती के तहत आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 27 नवंबर की शाम 5 बजे तय की गई है। एचपीएससी लेक्चरर भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के पदों पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की बैचलर या मास्टर डिग्री प्रथम श्रेणी में होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत में कम से कम किसी एक विषय की पढ़ाई की हो। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा राज्य में लेक्चरर की कुल 237 रिक्तियां भरी जाएंगी।
हरियाणा के भूतपूर्व सैनिक के आश्रित पुत्र सहित सामान्य वर्ग के पुरुष, ओबीसी-क्रीमी लेयर और अन्य राज्यों के सभी श्रेणियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। हरियाणा के ईडब्ल्यूएस, बीसी-बी/ईएसएम और एससी/बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 250 रुपये और हरियाणा के पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। नोटिस के अनुसार, बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों को प्रत्येक पेपर में 20 मिनट प्रति घंटे की दर से अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Haryana Lecturer Vacancy - चयन प्रक्रिया
हरियाणा लेक्चरर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपये - 34800 रुपये (ग्रेड पे 4300 रुपये) के तहत वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी