HSSC Stenographer Recruitment 2026: हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, अंतिम तिथि 19 मार्च
Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 02:54 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को 16 से 19 मार्च के बीच सुधार का मौका भी दिया गया है। इससे पहले, आवेदन प्रक्रिया 6 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत ग्रुप-सी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 19 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। दोबारा आवेदन विंडो 16 मार्च से शुरू है।
एचएसएससी स्टेनोग्राफर पात्रता मानदंड के अनुसार, एचसीसी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास हो। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत में से किसी एक विषय की पढ़ाई की हो। आवेदन की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग ने EWS के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किए जाने संबंधी राज्य सरकार के निर्देश (14 जनवरी 2026) और उन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जो विज्ञापन संख्या 01/2026, 02/2026, 03/2026 और 04/2026 के तहत निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर सके थे, एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।”
आयोग ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को राहत देते हुए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का एक और अवसर प्रदान करने का फैसला किया है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, लेकिन उसमें किसी प्रकार का संशोधन या अपडेट करना चाहते हैं, वे 16 मार्च से 19 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहले से जमा किए गए आवेदन पत्र में अपनी जानकारी को संपादित/अपडेट करते समय, उन्हें इस संशोधन के समर्थन में आवश्यक सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अतिरिक्त, हस्ताक्षरित एवं संपादित आवेदन पत्र की पीडीएफ फाइल को पुनः अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HSSC Stenographer Recruitment Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, विज्ञापन संख्या से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी