HTET 2024 Registration: हरियाणा टेट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी; 4 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | November 1, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
हरियाणा टेट परीक्षा 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है और अभ्यर्थी 15 से 17 नवंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने हरियाणा टेट (एचटीईटी 2024) परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाकर अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। एचटेट 2024 आवेदन से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
नोटिस में कहा गया है कि एचटीईटी 2024 लेवल-1, 2 और 3 की परीक्षाएं 7-8 दिसंबर को होंगी। लेवल-3 की परीक्षा 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक और लेवल-2 की परीक्षा 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
इसके अलावा लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हरियाणा टेट परीक्षा 2024 आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है और अभ्यर्थी 15 से 17 नवंबर तक आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
HTET 2024 Registration: पात्रता मानदंड
अभ्यर्थी अपना विवरण जैसे फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, स्तर, विषय का विकल्प (लेवल 2 और 3), जाति श्रेणी, विकलांग श्रेणी और गृह राज्य ऑनलाइन संपादित कर सकते हैं। एचटेट 2024ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित किया जाएगा।
वे सभी अभ्यर्थी एचटीईटी परीक्षा के लिए पात्र हैं जो तीनों लेवल पर शिक्षक पदों के लिए सेवा नियमों एवं दिशा-निर्देशों में दी गई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करते हैं। तीनों लेवल के लिए पात्रता अलग-अलग है जिसे अभ्यर्थी जारी अधिसूचना में देख सकते हैं।
Also read CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटेट एग्जाम 14 दिसंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और परीक्षा शेड्यूल जानें
HTET 2024 Application Fees: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का विवरण देख सकते हैं-
| श्रेणी | लेवल 1 |
लेवल 2
|
लेवल 3 |
|---|---|---|---|
| हरियाणा निवासी SC और PH उम्मीदवार | 500/- रुपये | 900/- रुपये | 1200/- रुपये |
| हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (SC और PH को छोड़कर) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
| गैर-हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (SC और PH सहित) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी