IAF Agniveervayu Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | July 29, 2024 | 05:12 PM IST | 2 mins read
इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के लिए पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी ही है। इससे पहले, अग्निवीर वायु इंटेक 02/2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई थी।
आईएएफ अग्निवीरवायु भर्ती 2024 के लिए अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे।
भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान भी करना होगा। अग्निपथ योजना के तहत इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती 4 साल के लिए होगी।
आईएएफ अग्निवीर 2024 भर्ती परीक्षा के लिए 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच जन्में उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। यदि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
Also read Agniveer Reservation: उत्तराखंड में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण, CM धामी का ऐलान
IAF अग्निवीरवायु चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। चरण-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, उसके बाद चरण-2 में शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT) और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट 1 और 2 होंगे। इसके अलावा, चरण 3 में मेडिकल परीक्षण को शामिल किया गया है।
विज्ञान संकाय के छात्र कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों में गणित और भौतिकी विषय के साथ उत्तीर्ण हों। साथ ही, अंग्रेजी में भी 50% अंक होने चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मापदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
IAF Agniveer Vayu Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से IAF अग्निवीर वायु 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘अनाउंसमेंट’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से आवेदक विंडो को लॉगिन करें।
- अब, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी