IBPS Clerk Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जल्द, परीक्षा 13 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 12:59 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस क्लर्क XIV परीक्षा 2024 प्रारंभिक परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद, क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले पात्र कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड देख सकेंगे।
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आईपीबीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए और परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हैं।
आपीबीएस क्लर्क परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा 13 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क XIV परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम 1 अक्टूबर को घोषित किया गया था। आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2024 तक आईबीपीएस की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड में उम्मीदवार पेपर का समय और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरणों का जांच कर सकेंगे। संस्थान परीक्षा के दिन के लिए निर्देश युक्त एक सूचना पुस्तिका भी साझा करेगा। IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को 100 अंकों के लिए आयोजित हुई थी।
IBPS क्लर्क 2024 परीक्षा भाग लेने वाले बैंकों में कुल 6,148 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। आईबीपीएस एडमिट कार्ड 2024 के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS Clerk Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लकि करें।
- आईबीपीएस मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड नए पेज पर प्रदर्शित होगा।
- परीक्षा के दिन के लिए कैंडिडेट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी