IBPS PO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ पंजीकरण की आखिरी तिथि कल, आवेदन लिंक और परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | August 20, 2024 | 09:54 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से कल यानी 21 अगस्त को आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2024 (IBPS PO 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ बेंचमार्क दिव्यांग व्यक्ति/ पूर्व सैनिक/ पूर्व सैनिकों के आश्रित श्रेणियों के उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। शुल्क भुगतान की भी आखिरी तिथि 21 अगस्त है।
IBPS PO चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आईबीपीएस पीओ मेन एग्जाम 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आईबीपीएस पीओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2024 को होगी। आईबीपीएस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग में कुल 4,455 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आईबीपीएस की वेबसाइट पर आईबीपीएस पीओ भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं।
आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, आईबीपीएस पीओ भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को समय-सीमा से पहले ही आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क का भुगतान करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन की आखिरी तिथि पर भारी ट्रैफिक की वजह से मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी