IBPS PO, SO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 28 अगस्त तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 12:16 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बैंकिग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि बढ़ा दी है। आईबीपीएस द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, अब कैंडिडेट 28 अगस्त तक आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन फॉर्म 2024 भर सकते हैं।
इससे पहले, आईबीपीएस पीओ, एसओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 21 अगस्त 2024 तय की गई थी। आवेदन प्रक्रिया में ऑनलाइन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना शामिल है। आवेदनों की अधिक संख्या या अन्य तार्किक कारणों के चलते आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के कैंडिडेट को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी।
एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है। आईबीपीएस पीओ के माध्यम से संस्थान 4,455 प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी रिक्तियों को भरेगा। वहीं, आईबीपीएस एसओ स्केल-1 अधिकारी के 884 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
आईपीपीएस पीओ पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। आईपीपीएस एसओ के विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2024 में और आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा नवंबर 2024 में आयोजित होगी। संस्थान अक्टूबर में पीओ और एसओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी करेगा। पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अक्टूबर/नवंबर में और एसओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नवंबर/दिसंबर में घोषित किया जाएगा।
IBPS PO SO Bharti 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आखिरी तिथि या उससे पहले आईबीपीएस एसओ, पीओ भर्ती आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- पीओ के लिए - https://ibpsonline.ibps.in/crppo14jul24/
- एसओ के लिए - https://ibpsonline.ibps.in/crpsp14jul24/
- कैंडिडेट आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी