IBPS SO Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ मेन एग्जाम एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 14 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 6, 2024 | 05:05 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 6 दिसंबर को प्रतिभागी बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारियों (SO) के लिए मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस एसओ 2024 मेन एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ मुख्य हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। संस्थान द्वारा आईबीपीएस एसओ XIV मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस एसओ (CRP SPL-XIV) एग्जाम में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आईबीपीएस एसओ 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा स्थल का पता, परीक्षा के लिए ले जाने वाले दस्तावेज और परीक्षा हाल निर्देश सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन फरवरी/मार्च 2025 में किया जाएगा।
आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा 2024 अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 896 विशेषज्ञ अधिकारी (SO) की रिक्तियों को भरा जाएगा।
बता दें कि, आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 3 दिसंबर को जारी किया गया था। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS SO XIV Main admit card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस एसओ XIV मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईबीपीएस एसओ मेन्स एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी