CSEET July 2025 Result: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई रिजल्ट icsi.edu पर आज; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 16, 2025 | 08:28 AM IST | 2 mins read
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम जुलाई 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) द्वारा आज यानी 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे सीएस एग्जिक्यूटिव प्रवेश परीक्षा जुलाई 2025 (ICSI CSEET July 2025) का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आईसीएसआई की वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएसईईटी जुलाई 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम जुलाई 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीएसईईटी जुलाई 2025 परीक्षा 5 से 7 जुलाई, 2025 तक रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी।
सीएसईईटी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 50% अंक तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आईसीएसआई के नियमों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच का कोई प्रावधान नहीं है। सीएस कोर्स में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई 2025 सत्र का ई-परिणाम-सह-अंक विवरण, परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी।”
सीएसईईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई पाठ्यक्रम के अगले चरण सीएस एक्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं होते हैं, वे सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Company Secretary Executive Entrance Test Result: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएसईईटी 2025 जुलाई रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
- नवीनतम घोषणाओं के अंतर्गत 'CSEET जुलाई 2025 परिणाम' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें
- CSEET जुलाई 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और परिणाम डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Bihar Police Constable 2025 Exam Live: बिहार पुलिस कांस्टेबल एनालिसिस जारी, आंसर की, प्रश्न पत्र, कठिनाई स्तर
परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, नोट्स, वॉलेट, पर्स या कोई भी लिखित अध्ययन सहायक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- TRepublic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के
- Aditya hindi news
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
- Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी