IGNOU December TEE 2024: इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन फार्म जमा करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | October 14, 2024 | 07:11 PM IST | 2 mins read
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक पोस्ट में छात्रों को सभी कार्यक्रमों के संबंध में जुलाई 2024 नए प्रवेश की अंतिम तिथि के विस्तार के बारे में सूचित किया है।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू ने ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बिना विलंब शुल्क के छात्र 20 अक्टूबर तक इग्नू दिसंबर टीईई के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ इग्नू दिसंबर टीईई 2024 फॉर्म 31 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ओडीएल और ऑनलाइन दोनों कार्यक्रमों के लिए इग्नू दिसंबर 2024 टीईई 2 दिसंबर से शुरू होगी। दिसंबर सत्र के लिए इग्नू टीईई 9 जनवरी तक निर्धारित है।
IGNOU December TEE 2024: हेल्पडेस्क
परीक्षा फॉर्म या सत्रांत परीक्षा से संबंधित किसी भी पूछताछ के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित चैनलों के माध्यम से संबंधित इग्नू अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रश्नों के लिए, वे रजिस्ट्रार, एसआरडी तक ईमेल के माध्यम से registrarsrd@ignou.ac.in पर या 011- 29571301 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा फॉर्म की स्थिति की जांच करने के लिए, उम्मीदवार termendexam@ignou.ac.in पर एक ईमेल भेज सकते हैं, या कार्यालय से 011-29572209 पर संपर्क करें।
IGNOU December TEE 2024: आवेदन का तरीका
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'रजिस्टर ऑनलाइन' टैब पर क्लिक करें और उसके बाद 'न्यू एडमिशन' पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार को 'न्यू रजिस्ट्रेशन' टैब का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक पंजीकरण विवरण भरें।
- अब यूजरनेम और 'पासवर्ड' सेट करें।
- विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- ईमेल आईडी और फोन नंबर पर प्राप्त लॉगिन विवरण के साथ लॉगिन कर आवश्यक सभी विवरण भरें।
- कार्यक्रम का चयन करें।
- इसके बाद इग्नू पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
इग्नू ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों में जुलाई 2024 सत्र के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक है। इससे पहले, ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी