IGNOU Admission 2024: इग्नू जुलाई ओडीएल-ऑनलाइन कोर्स के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक फिर बढ़ी
Abhay Pratap Singh | October 16, 2024 | 12:26 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2024 में प्रवेश के लिए नए ओडीएल और ऑनलाइन कोर्स (प्रमाणपत्र और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब कैंडिडेट 31 अक्टूबर तक ओडीएल-ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। हालांकि, इग्नू द्वारा ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से पेश किए जाने वाले पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि कई बार बढ़ाई जा चुकी है। उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर विस्तारित तिथि साझा करते हुए लिखा, “जुलाई, 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ ऑनलाइन मोड में पेश किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के संबंध में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई (सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर) है।”
Also read IGNOU December TEE 2024: इग्नू दिसंबर टीईई आवेदन फार्म जमा करने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर तक आगे बढ़ी
इग्नू के ओडीएल कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को आधिकारिक ओडीएल पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इग्नू के ऑनलाइन कोर्स के लिए पात्र कैंडिडेट ignouiop.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म आखिरी तिथि या उससे पहले भर सकते हैं।
इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट व जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
IGNOU ADMISSION LAST DATE 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार इग्नू आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट नाम का चयन करें, यह 8 से 16 अक्षरों के बीच होना चाहिए।
- अब, दस्तावेजों में दिया गया अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी दर्ज करें।
- 8 से 16 अक्षरों के बीच शब्द संख्या वाला अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड बनाएं।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आवेदन के लिए पाठ्यक्रम का चयन करें और फिर शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी