Saurabh Pandey | September 13, 2024 | 05:13 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कैट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना होगा।
Start your CAT journey today and download CAT 2024 most scoring concepts PDF, including study materials based on CAT previous year papers, CAT question papers, and CAT exam sample questions.
Download EBook
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार आईआईएम कैट पंजीकरण से चूक गए थे, उनके लिए यह अच्छा अवसर है।
Latest: CAT’24 preparation with experts from CL. Know more
Free Study Material: VARC | DILR | Quant | Chapter-wise Practice MCQs
CAT 2024: 60-day study material | CAT'23 Official Question with Solutions (Slot 1, 2, 3)
Test: 20 Free Mock Test | 10 Year PYQs | Most Scoring Concepts
आईआईएम कैट 2024 में शामिल होने के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब 20 सितंबर शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएम कैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1250 रुपये जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2,500 का भुगतान करना होगा।
कैट 2024 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक या समकक्ष सीजीपीए (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी/डीए श्रेणी के लिए 45 प्रतिशत कुल) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने आवश्यक प्रतिशत के साथ पेशेवर डिग्री (सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए/एफसीएआई) पूरी कर ली है, वे भी कैट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
कैट परीक्षा देशभर के 170 शहरों में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे के बीच आयोजित होने वाली है। देश के 1300 से अधिक बी-स्कूलों द्वारा स्वीकृत, कैट परीक्षा रविवार 24 नवंबर को आईआईएम कलकत्ता द्वारा आयोजित की जाएगी।
आईआईएम कैट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना होगा।
आईआईएम कैट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय शीर्ष एमबीए कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और आईआईएम में स्नातकोत्तर और फेलो/डॉक्टरेट स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा केंद्र आवंटन के लिए अधिकतम 5 शहरों का चयन कर सकते हैं।
कॉमन एडमिशन टेस्ट या कैट एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट एप्टीट्यूड परीक्षा है, जो आईआईएम द्वारा 21 परिसरों में प्रस्तावित एमबीए और अन्य स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। हर साल दो लाख से अधिक उम्मीदवार कैट परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। कैट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईएम के अलावा भारत के 1200 से अधिक एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। कैट केवल भारत में बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए मान्य है।