IIT Delhi - Abu Dhabi ने ऊर्जा और स्थिरता में पीएचडी प्रोग्राम किया शुरू; 31 दिसंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 17, 2024 | 12:45 PM IST | 2 mins read
आईआईटी दिल्ली - अबू धाबी की ऑफिशियल वेबसाइट abudhabi.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने अबू धाबी में स्थित अपने नए अंतरराष्ट्रीय परिसर में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। पीएचडी कार्यक्रम का पहला चरण जनवरी 2025 में शुरू होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ऊर्जा और स्थिरता (Energy and Sustainability) के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।
ऊर्जा और स्थिरता में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2024 तय की गई है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा। आईआईटी दिल्ली अबू धाबी के पीएचडी प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवार जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश ले सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली - अबू धाबी की ऑफिशियल वेबसाइट abudhabi.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, परियोजना विषय, चयन प्रक्रिया और आवेदन जमा करने के लिए पोर्टल विवरण https://abudhabi.iitd.ac.in/ph.d_admissions पर उपलब्ध है।
जनवरी 2025 सत्र के लिए प्रवेश पाने वाले आवेदकों के पहले समूह के लिए आवेदन शुल्क माफ कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया में अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों दोनों के लिए पूर्ण शिक्षण शुल्क में छूट के साथ मासिक छात्रवृत्ति उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, योग्यता परीक्षा के अंक, संबंधित अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर एक व्यापक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। पीएचडी कार्यक्रम की शुरुआत जनवरी 2024 में ऊर्जा संक्रमण और स्थिरता में एमटेक तथा सितंबर 2024 में कंप्यूटर साइंड एंड इंजीनियरिंग और ऊर्जा इंजीनियरिंग में दो बीटेक कार्यक्रम के बाद की गई है।
Program Highlights: कार्यक्रम की मुख्य बातें
ऊर्जा और स्थिरता के क्षेत्र में पीएचडी कार्यक्रम नेटजीरो लक्ष्यों तक पहुंचने से संबंधित अत्याधुनिक समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, टिकाऊ प्रक्रिया इंजीनियरिंग, डीकार्बोनाइजेशन, प्रक्रिया गहनता, माइक्रोग्रिड एवं उभरते ऊर्जा परिदृश्य में बिजली वितरण और ऊर्जा संक्रमण में सहायता के लिए एआई और डेटा विज्ञान के उपयोग पर शोध शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी