IIT Delhi and Systra Group Sign MoU: आईआईटी दिल्ली और सिस्ट्रा ग्रुप ने रिसर्च पर सहयोग के लिए एमओयू साइन किया
Abhay Pratap Singh | September 3, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली और सिस्ट्रा ग्रुप ने सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने वाले अनुसंधान पर सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) और सिस्ट्रा ग्रुप ने सतत विकास लक्ष्यों को समर्थन एवं बढ़ावा देने वाले विभिन्न अनुसंधान पहलुओं को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। सिस्ट्रा ग्रुप सार्वजनिक परिवहन एवं गतिशीलता समाधान में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी वैश्विक इंजीनियरिंग एवं कंसल्टिंग फर्म है।
इस समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक और सिस्ट्रा ग्रुप रेल ट्रैक्शन पावर ऑप्टिमाइजेशन के लिए इंटेलिजेंट स्काडा, ईवी: फर्स्ट/लास्ट माइल कनेक्टिविटी और भूमिगत संरचनाओं के भूकंपीय विश्लेषण और डिजाइन जैसे क्षेत्रों की तकनीकी क्षमता को अनलॉक करने का प्रयास करेंगे।
समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आईआईटी दिल्ली और सिस्ट्रा के बीच यह सहयोग प्रौद्योगिकी विकास, उद्योग के विकास और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
आईआईटी दिल्ली के फैकल्टी प्रोफेसर अर्पण चट्टोपाध्याय (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग), प्रोफेसर कृष्णा सिरोही (भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) और प्रोफेसर जीवी रमना (सिविल इंजीनियरिंग विभाग) इस समझौता ज्ञापन के तहत पहचाने गए विभिन्न अनुसंधान कार्यक्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए आईआईटी दिल्ली के कॉर्पोरेट रिलेशंस की डीन प्रोफेसर प्रीति रंजन पांडा ने कहा, “हमें सिस्ट्रा के साथ इस साझेदारी पर खुशी है, यह एक ऐसा सहयोग है जो अग्रणी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के लिए आईआईटी दिल्ली के समर्पण को दर्शाता है। हम साथ मिलकर भारत में प्रौद्योगिकी के भविष्य में प्रभावशाली योगदान देने के लिए तत्पर हैं।”
भारत में सिस्ट्रा ग्रुप के सीटीओ इंडिया डॉ. निशीथ गुप्ता ने कहा, “यह साझेदारी आपसी हित के अधिक सहयोग चैनलों की खोज करेगी, जिससे नवाचार और नवीन प्रौद्योगिकियों के विचार को बढ़ावा मिलेगा।”
भारत में सिस्ट्रा ग्रुप के सीईओ हरि सोमलराजू ने कहा, “हमारे सीएसआर पहल के हिस्से के रूप में आईआईटी दिल्ली के साथ यह सहयोग अकादमिक उत्कृष्टता को औद्योगिक नवाचार के साथ मिलाने को दर्शाता है। विचारों, ज्ञान और प्रतिभा का गतिशील आदान-प्रदान, जो अभूतपूर्व परियोजनाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उद्योग के विकास में योगदान देगा।”
अगली खबर
]SkillScape 2024: आईआईटी मद्रास ने स्वयं प्लस राष्ट्रीय कार्यशाला - ‘स्किलस्केप 2024’ की मेजबानी की
स्वयं प्लस विनिर्माण, ऊर्जा और बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा) से लेकर डिजिटल और प्रौद्योगिकियों सहित अन्य उद्योगों में 11,000 से अधिक इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी