IIT Gandhinagar: आईआईटी गांधीनगर में अर्ली एडमिट एमटेक और स्टार्ट अर्ली पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | October 4, 2024 | 12:19 PM IST | 2 mins read
आईआईटी गांधीनगर के दोनों प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को GATE 2024 स्कोरकार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर (IIT Gandhinagar) ने अपने अर्ली एडमिट एमटेक प्रोग्राम (Early Admit MTech Programme) और स्टार्ट अर्ली पीएचडी प्रोग्राम (Start Early PhD Programme) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
अर्ली एडमिट एमटेक प्रोग्राम 2024 के लिए ऑफिशियल वेब पोर्टल iitgn.ac.in/admissions/eamtech पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टार्ट अर्ली पीएचडी प्रोग्राम के लिए पात्र बीटेक छात्र आईआईटीजीएन के वेब पोर्टल iitgn.ac.in/admissions/sephd पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईआईटी गांधीनगर के दोनों प्रोग्राम में आवेदन के लिए आवेदकों को पास गेट 2024 (GATE 2024) स्कोर की आवश्यकता नहीं है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से ऑनलाइन मोड में शुरू की गई है। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की घोषणा 24 से 26 अक्टूबर तक की जाएगी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार 1 से 20 नवंबर, 2024 तक आयोजित होगा।
Also read IIT Dhanbad में दाखिला पाने वाले दलित छात्र की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार
IIT Gandhinagar: पात्रता
उम्मीदवार आईआईटीजीएन के दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड की जांच नीचे कर सकते हैं:
- अर्ली एडमिट एमटेक प्रोग्राम 2024 के लिए बीटेक अंतिम वर्ष या इंजीनियरिंग में समकक्ष स्नातक डिग्री वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
- स्टार्ट अर्ली पीएचडी प्रोग्राम 2024 के लिए बीटेक अंतिम वर्ष (4 वर्षीय)/ बीएस (4 वर्षीय)/ इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ साइंस (5 वर्षीय) कोर्स वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी गांधीनगर की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IIT Gandhinagar invites applications: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईआईटी गांधीनगर के पीएचडी प्रोग्राम और एमटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आईआईटी गांधीनगर की वेबसाइट https://iitgn.ac.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, पाठ्यक्रमों से संबंधित ‘अप्लाई हेयर’ लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट अपना पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- इसके बाद, ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]MAITS 2024: केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
एमएआईटीएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से वंचित परिवारों से संबंधित छात्रों को प्रदान की जाती है, जो भारत में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी