IIT JAM 2026 Counselling: आईआईटी जैम काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 27 मार्च से शुरू, पहली प्रवेश सूची 25 मई को
Santosh Kumar | March 23, 2026 | 09:17 AM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें पात्र उम्मीदवार अपनी पसंद के प्रोग्राम और संस्थान चुन सकेंगे।
नई दिल्ली: आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होने वाला है। उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए ₹750 का नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया एमएससी, जाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-एमटेक और इंटीग्रेटेड पीएचडी जैसे प्रोग्रामों में एडमिशन का मौका देती है, जिसमें 23 आईआईटी में 3,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
आईआईटी जैम 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिसमें पात्र उम्मीदवार अपनी पसंद के प्रोग्राम और संस्थान चुन सकेंगे। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार 6 मई तक अपनी पसंद को फ्रीज या संशोधित कर सकेंगे।
IIT JAM 2026 Counselling Fees: सीट बुकिंग शुल्क क्या है?
आईआईटी बॉम्बे के अनुसार, वैध स्कोरकार्ड रखने वाले उम्मीदवार ही इसमें भाग लेने के पात्र हैं। सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। आईआईटी जैम काउंसलिंग के संबंध में आधिकारिक ब्रोशर जारी किया गया है।
प्रवेश सूची में चयनित सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडबल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सीट बुकिंग शुल्क ₹15,000 है, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए यह ₹7,500 है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई है।
IIT JAM 2026 Counselling Schedule: आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं-
| आईआईटी जैम काउंसलिंग शेड्यूल | डेट्स |
|---|---|
|
JOAPS पोर्टल पर प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म जमा करना |
27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक |
|
अभ्यर्थियों द्वारा विकल्प फ्रीज करने की अंतिम तिथि |
6 मई 2026 |
|
प्रथम प्रवेश सूची जारी |
25 मई 2026 |
|
प्रथम सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
30 मई 2026 |
|
विड्रॉल विकल्प खुलना और बंद होना |
3 जून से 3 जुलाई 2026 तक |
|
द्वितीय प्रवेश सूची जारी |
8 जून 2026 |
|
द्वितीय सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
11 जून 2026 |
|
तृतीय प्रवेश सूची जारी |
16 जून 2026 |
|
तृतीय सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
20 जून 2026 |
|
चतुर्थ प्रवेश सूची जारी |
27 जून 2026 |
|
चतुर्थ सूची के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
30 जून 2026 |
|
अतिरिक्त राउंड (यदि कोई हो) की सूची जारी |
3 जुलाई 2026 |
|
अतिरिक्त राउंड के लिए सीट बुकिंग शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
7 जुलाई 2026 |
|
कैंडिडेट पोर्टल से ऑफर लेटर डाउनलोड |
9 जुलाई 2026 |
अगली खबर
]एयर इंडिया विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का पुनर्निर्माण होगा
टाटा समूह ने पुनर्निर्माण के लिए 53 करोड़ रुपये दिए हैं जिसका एअर इंडिया पर स्वामित्व है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव टोपनो ने कहा, "हमने छात्रावास के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है।"
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी