IIT JAM 2025: आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द होगी बंद; परीक्षा तिथि, पैटर्न और डायरेक्ट लिंक जांचें
Abhay Pratap Singh | October 1, 2024 | 03:51 PM IST | 2 mins read
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) की ओर से आईआईटी जैम 2025 (IIT JAM 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो जल्द ही बंद कर दी जाएगी। अभी तक आईआईटी जैम के लिए पंजीकरण नहीं करने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर आईआईटी जेएएम 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आईआईटी जैम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का आयोजन 3 सितंबर 2024 से किया गया था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स 2025 (JAM 2025) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदक 18 नवंबर 2024 तक अपने पसंदीदा परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी या लिंग जैसे विवरणों में बदलाव कर सकते हैं।
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स 2025 परीक्षा 2 फरवरी 2025 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह के सत्र में रसायन विज्ञान, भूविज्ञान और गणित की परीक्षाएं होंगी, जबकि दोपहर के सत्र में जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी और भौतिकी की परीक्षाएं होंगी। जैम प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईआईटी जैम 2025 एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले या वर्तमान में स्नातक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। पंजीकरण शुल्क व अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईटी जैम 2024 की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
IIT JAM 2025 Exam: आवेदन कैसे करें?
पात्र उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईआईटी जेएएम 2025 एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक IIT JAM वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आईआईटी जैम 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- ‘यहां पंजीकरण करें’ टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
- जनरेट नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र पूरा भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन पत्र जमा करें।
IIT JAM 2025 Application Link: जैम क्या है?
जैम का आयोजन प्रत्येक वर्ष विभिन्न पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में सीटें भरने के लिए किया जाता है। इन प्रोग्रामों में एमएससी, एमएससी (टेक), एमएससी - एमटेक डुअल डिग्री, एमएस (रिसर्च), संयुक्त एमएससी - पीएचडी और एमएससी - पीएचडी डुअल डिग्री प्रोग्राम शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी