IMU CET 2024: आईएमयू सीईटी स्पॉट राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, जानें जरूरी दस्तावेज, फीस
Saurabh Pandey | August 5, 2024 | 08:53 AM IST | 1 min read
आईएमयू ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान खाली सीटें भरी जाएंगी। आरक्षण दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया IMU CET 2024 रैंक और योग्यता के आधार पर होगी।
नई दिल्ली : इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू) की तरफ से आईएमयू सीईटी 2024 स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 5 अगस्त आखिरी दिन है। इसके बाद प्रमाणपत्र सत्यापन 6 अगस्त को किया जाएगा। जो उम्मीदवार स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए किसी आईएमयू परिसर में रिपोर्ट करना होगा।
Don't Miss: Save up to ₹2000 on TOEFL, GRE & PTE through ApplyShop
Also Check: JEE Main 2024 College predictor
आईएमयू ने सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान खाली सीटें भरी जाएंगी। स्पॉट काउंसलिंग की प्रक्रिया IMU CET 2024 रैंक और योग्यता के आधार पर होगी।
IMU CET 2024: काउंसलिंग शुल्क
जिन उम्मीदवारों ने पहले 10,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण कराया था और उन्हें कोई सीट नहीं मिली थी, वे स्पॉट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों को कार्यक्रम शुल्क के लिए डीडी लेकर जाना होगा। सीयूईटी स्कोर वाले यूजी उम्मीदवार स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, भले ही वे आईएमयू सीईटी 2024 में उत्तीर्ण न हुए हों।
IMU CET 2024: काउंसलिंग दस्तावेज
- आयु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा / एसएससी या समकक्ष मार्कशीट
- 12वीं / हायर सेकेंडरी स्कूल या समकक्ष मार्कशीट
- सामुदायिक प्रमाणपत्र (केवल एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल / जनरल - ईडब्ल्यूएस के लिए)
- आईएमयू सीईटी रैंक प्रमाणपत्र की प्रति
- पासपोर्ट आकार के फोटो की 2 प्रतियां
- आधार कार्ड
- एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- यूजी मार्क शीट / प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस
बता दें कि इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने 29 जुलाई को आईएमयू सीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट जारी किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी