India at Work 2024: इस साल नौकरियों के लिए कुल 70,000,000 में से 2.8 करोड़ आवेदन महिलाओं के थे - रिपोर्ट
Press Trust of India | December 24, 2024 | 07:34 PM IST | 2 mins read
इंडिया एट वर्क 2024 रिपोर्ट में कहा गया कि आवेदनों की संख्या में वृद्धि कार्यबल में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।
नई दिल्ली: भारत में साल 2024 में नौकरियों के लिए किए गए कुल 70,000,000 (7 करोड़) आवेदनों में से 2.8 करोड़ आवेदन महिलाओं के थे। यह संख्या वर्ष 2023 के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। रोजगार पोर्टल ‘अपना डॉट को’ की ओर से जारी ‘इंडिया एट वर्क 2024’ (India at Work 2024) रिपोर्ट से यह बात सामने आई है।
रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत का रोजगार परिदृश्य ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बन रहा है और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल नौकरियों के लिए कुल 7 करोड़ आवेदन किए गए, जो “पिछले वर्ष के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है।” इसमें कहा गया है कि आवेदनों की संख्या में वृद्धि कार्यबल में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती भागीदारी का नतीजा है।
रिपोर्ट के अनुसार, “दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई जैसे टियर-1 शहरों में महिलाओं ने सबसे ज्यादा 1.52 करोड़ आवेदन किए। वहीं, जयपुर, लखनऊ और भोपाल जैसे टियर-2 तथा टियर 3 शहरों में महिलाओं की ओर से किए गए आवेदनों की संख्या 1.28 करोड़ दर्ज की गई, जो मेट्रो शहरों से परे रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि का सूचक है।”
Also read GST on Exam Forms: भाजपा सरकार ने युवाओं के सपने को भी कमाई का जरिया बना लिया है - प्रियंका गांधी
इसमें कहा गया है कि 2023 के मुकाबले 2024 में महिला पेशेवरों के औसत वेतन में “28 फीसदी की वृद्धि” दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं न सिर्फ स्वास्थ्य देखभाल, आतिथ्य, खुदरा और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, बल्कि फील्ड बिक्री, आपूर्ति शृंखला और सुरक्षा सेवा जैसी अपरंपरागत भूमिकाएं भी अपना रही हैं।
इंडिया एट वर्क 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, “वरिष्ठ और प्रबंधकीय पदों के लिए आवेदनों की संख्या में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो भारत के नए युग के कार्यबल को आकार देने में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का संकेत है।”
रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में रोजगार के लिए आवेदन करने वाले ‘नए आवेदकों’ की संख्या 2 करोड़ से अधिक रही, जो “2023 की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा है।” इसमें कहा गया है कि चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में 60 लाख आवेदन किए गए, जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे क्षेत्रों में 82 लाख आवेदन प्राप्त हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी