भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय स्थिति की दी जानकारी
Press Trust of India | March 16, 2026 | 10:17 AM IST | 1 min read
इस बीच सीबीएसई ने अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष को देखते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया। दूतावास ने उन्हें क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और संभावित प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय समुदाय के समर्थन और सहायता के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में भी प्रधानाचार्यों को अवगत कराया, ताकि जरूरत पड़ने पर स्कूलों और समुदाय के बीच समन्वय बनाए रखा जा सके। अधिकारियों ने रविवार (15 मार्च, 2026) को यह जानकारी दी है।
दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया कि, “उप मिशन प्रमुख अबू मथेन जॉर्ज और प्रथम सचिव विपुल बावा ने सऊदी अरब में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत की।”
आगे बताया गया कि, उप मिशन प्रमुख ने प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय स्थिति और भारतीय समुदाय के लिए दूतावास की पहलों की जानकारी दी और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिया।
इस बीच, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष को देखते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। इससे पहले, बोर्ड ने इस क्षेत्र की कक्षा 10 की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था।
बता दें कि, पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल के गठबंधन ने ईरान पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर हमला किया जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे स्थित हैं।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी