Iran-Israel Conflict: मिडिल ईस्ट रीजन में 5 और 6 मार्च को होने वाली सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन
Santosh Kumar | March 3, 2026 | 04:13 PM IST | 1 min read
संयम भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा 5 मार्च को की जाएगी।
नई दिल्ली: ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को मिडिल ईस्ट रीजन में पांच और छह मार्च को होने वाली 10वीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है।
सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट रीजन - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूनाइटेड अरब अमीरात में मौजूदा हालात की वजह से 5 मार्च को होने वाली क्लास 10 और क्लास 12 की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा 5 मार्च को की जाएगी। बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी थी।
Also read अहमदाबाद के प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने त्वचा रोग बताने वाला 'डर्मा विजन' ऐप विकसित किया
सभी स्टूडेंट्स स्कूलों के टच में रहें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट को ध्यान से फॉलो करें। यह घटनाक्रम तब हुआ जब इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह या जब तक आवश्यक हो तब तक जारी रहेगी। स्टूडेंट्स को लेटेस्ट डेवलपमेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई वेबसाइट देखें।
Quick Watch
]अगली खबर
]NMMS Chhattisgarh 2026: छत्तीसगढ़ एनएमएमएस स्कीम के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 मार्च, जानें एग्जाम डेट
यह स्कीम 8वीं क्लास में पढ़ने वाले होनहार स्टूडेंट्स को उनकी सेकेंडरी एजुकेशन पूरी करने के लिए फाइनेंशियल मदद देती है। कैंडिडेट्स अपने स्कूलों के जरिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। सीजी एनएमएमएस नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी