ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | August 17, 2024 | 06:28 PM IST | 1 min read
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 51 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 18 पद आईटीबीपी कांस्टेबल दर्जी के और 33 पद आईटीबीपी कांस्टेबल मोची के हैं।
नई दिल्ली: इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा कांस्टेबल/ट्रेड्समैन (दर्जी और मोची) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की कल यानी 18 अगस्त अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2024 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 51 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें से 18 पद आईटीबीपी कांस्टेबल दर्जी के और 33 पद आईटीबीपी कांस्टेबल मोची के हैं। सामान्य और ईडबल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
ITBP Constable Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
इस भर्ती अभियान के तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा और दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा और दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा।
ITBP Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईटीबीपी कांस्टेबल ट्रेड्समैन 2024 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईटीबीपी कांस्टेबल 2024 भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरें।
- जरूरी दस्तावेज, हस्ताक्षर,फोटो, आईडी प्रूफ अपलोड करें।
- इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी