Abhay Pratap Singh | May 23, 2025 | 11:53 AM IST | 6 mins read
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ओर से किसी भी समय जेएसी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि और समय की घोषणा की जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट मई महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
झारखंड बोर्ड की घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे। छात्रों को अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए लॉगिन विंडो में रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
पिछले साल, जेएसी 10वीं परिणाम 2024 में कुल 90.39% छात्र पास हुए थे। वहीं, जेएसी 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत साइंस स्ट्रीम में 72.7%, कॉमर्स स्ट्रीम में 90.60% और आर्ट्स स्ट्रीम में 93.7% दर्ज किया गया था। छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
इस साल, JAC कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए 4.33 लाख से अधिक छात्रों ने तथा JAC कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए 3.50 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जेएसी बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
झारखंड बोर्ड 2025 स्कोरकार्ड में रोल नंबर, छात्र का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल कोड, विषय, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता स्थिति जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए लिए छात्रों को जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also readJAC 9th Result 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से करें डाउनलोड
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेएसी jac board result 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: