Abhay Pratap Singh | May 27, 2025 | 10:45 PM IST | 5 mins read
जेएसी बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 27 मई को झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र JAC की वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
जेएसी बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर जैसे अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। झारखंड बोर्ड की वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर से भी कक्षा 10वीं जेएसी बोर्ड परिणाम देख सकते हैं। जेएसी मैट्रिक परीक्षा 2025 11 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 91.71% दर्ज किया गया है। वहीं, जेएसी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में संथाल परगना का परिणाम सबसे बेहतर रहा। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस साल 4.33 लाख से अधिक छात्र कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे।
Also readJAC 9th Result 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से करें डाउनलोड
जेएसी झारखंड बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 में प्राप्त अंकों से जो छात्र संतुष्ट नहीं है, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के बाद प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे, भले ही अंक कम हुए हों। वहीं, एक या दो विषयों में फेल छात्रों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिससे छात्रों का साल बर्बाद होने से बच सके।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जेएसी 10वीं कक्षा परिणाम 2025 में छात्र नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, ग्रेड और कुल प्रतिशत की जांच कर सकते हैं। किसी भी विसंगति के लिए तुरंत संबंधित स्कूल या JAC अधिकारियों से संपर्क करें।
जेएसी 10वीं परिणाम ऑनलाइन जांचने के नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: