JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड jeeadv.ac.in पर जारी, 18 मई को एग्जाम, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | May 12, 2025 | 09:43 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड पास करने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का मौका मिलता है। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Solving the JEE Advanced paper's will help to know the exam difficult level and identify the high weightage topics.
Download Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं। 18 मई को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2025 हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: JEE Advanced Sample Papers
Don't Miss: JEE Seat Matrix
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। जेईई एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे तक जारी होने की उम्मीद है, फाइनल आंसर की और रिजल्ट 2 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड एग्जाम पैटर्न
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर 3 घंटे की अवधि का होगा। दोनों पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है। दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा।
Also read JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक
JEE Advanced 2025 Admit Card: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- अभ्यर्थी पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी